फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike stealer sentenced to two years

Agra News: बाइक चुराने वाले को दो साल की सजा

Mon, 01 Apr 2024 02:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Apr 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
Bike stealer sentenced to two years
बाइक चुराने वाले को दो साल की सजा
विज्ञापन

जेल में रहकर ही लडऩा पड़ा पूरा मुकदमा



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में तीन साल पहले बाइक चुराने वाले को एसीजेएम द्वितीय सत्येंद्र कुमार चौधरी ने दो साल की सजा सुनाई है। उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उसने पूरा मुकदमा जेल में रहकर ही लड़ा है।

थाना घिरोर के ताहरपुर के रहने वाले अरुण कुमार की बाइक वर्ष 2021 में चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित विकास यादव निवासी ठारपूठा थाना रामगढ़, संजू यादव निवासी नगला नया थाना शिकोहाबाद, अखिलेश सिंह निवासी गोशपुरा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद को पकड़कर जेल भेजा। पुलिस ने जांच करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सत्येंद्र कुमार चौधरी के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सुरेंद्र कुमार कनौजिया ने की। आरोपी विकास ने न्यायालय में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सत्येंद्र कुमार चौधरी ने विकास को जेल में बिताई अवधि दो साल 28 दिन की सजा सुनाई है। उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। संजू और अखिलेश का मुकदमा अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed