फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding farmer dies due to collision with container

Agra News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 03 Feb 2024 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Feb 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to collision with container
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन

रिश्तेदार की हालत गंभीर, दन्नाहार क्षेत्र में हुआ हादसा

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार की रात कंटेनर की टक्कर लगने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे में रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।

जनपद फर्रुखाबाद के पिपर गांव निवासी सत्यप्रकाश (47) की पुत्री काेतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली में ब्याही है। मेडिकल काॅलेज सैफई में पुत्री ने बच्चे को जन्म दिया। जिसकी शुक्रवार को मृत्यु हो गई थी। सत्यप्रकाश ग्वालटोली निवासी रामू यादव के साथ मेडिकल कॉलेज गए थे। देर रात को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी कीरतपुर चौकी क्षेत्र में मार्ग से गुजर रहे कंटेनर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सत्यप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने सत्यप्रकाश का शव मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed