{"_id":"60f070bc8ebc3ec205121339","slug":"bike-riding-farmer-died-due-to-truck-collision-mainpuri-news-agr4999552134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की हुई मौत
विज्ञापन
करहल। गांव कंचनपुर के पास बुधवार सुबह एक बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। वहां युवक ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव तालिबपुर निवासी 38 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र अजमेर सिंह बुधवार सुबह पत्नी भूरी देवी के साथ ससुराल रामनगर किशनी जा रहा था। करहल घिरोर मार्ग पर गांव कंचनपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया, वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप खेती बाड़ी करता था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।