फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider s body split into two pieces after being hit by a roadways bus in Agra

रोडवेज बस की टक्कर से शरीर दो टुकड़े में बंटा: आगरा में बाइक सवार को बस ने 50 मीटर तक घसीटा, शव के उड़े चिथड़े

Sun, 27 Sep 2026 10:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Akash Dubey Updated Sun, 27 Sep 2026 10:11 PM IST
सार

रविवार शाम कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bike rider s body split into two pieces after being hit by a roadways bus in Agra
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मंडी समिति के सामने कानपुर हाईवे पर रविवार शाम फिरोजाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बुलेट सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। उसके शरीर के क्षत-विक्षत हिस्से हाईवे पर दूर तक बिखर गए। मौके का दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन



हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे गल्ला मंडी के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एत्मादपुर की ओर से एक बुलेट सवार सिकंदरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट सवार को बस चालक 50 मीटर तक घिसटता ले गया। कुछ ही पल में हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने से जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हादसे के बाद यातायात को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed