फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider killed, two injured in tractor-trolley collision

Agra News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Mon, 27 Oct 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, two injured in tractor-trolley collision
गंजडुंडवारा। गांव बाज नगर से फर्रुखाबाद के गांव भैसरी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक पर सवार युवकों को ट्रैक्ट्रर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए। गांव बाजनगर निवासी तीरथ राम शाक्य के बेटे आकाश की बरात जनपद फर्रुखाबाद के गांव भैसरी गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजेश (25) पुत्र राधेश्याम, धर्मेंद्र (35) पुत्र नाथूराम और रतिराम (35) पुत्र रामवीर रविवार रात बाइक से जा रहे थे। जनपद फर्रुखाबाद थाना कंपिल क्षेत्र के गांव गौरखेरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना 108 नंबर एंबुलेंस और पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर ने रतिराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश व धर्मेंद्र का उपचार फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक रतिराम के साले राजू ने बताया कि उसके बहनोई के चार बच्चे हैं। भोला (12), बेटी तुलसी (9), राधिका (6) और लक्ष्मी (3) की है। रतिराम मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed