फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider killed in car collision, accident occurred on Agra-Mathura highway, two including Agniveer seriously injured

Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आगरा-मथुरा हाईवे पर हुआ हादसा, अग्निवीर समेत दो गंभीर घायल

Sat, 02 May 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in car collision, accident occurred on Agra-Mathura highway, two including Agniveer seriously injured
रुनकता। आगरा-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अछनेरा क्षेत्र के गांव रैपुरा अहीर निवासी 22 वर्षीय मनीष अपने साथियों अंकित और बृजमोहन के साथ बाइक से आगरा की ओर जा रहा था। हाईवे पर शारदा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी अरसैना के समीप पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और बीएससी का छात्र था। वहीं, अंकित और बृजमोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। अंकित हाल ही में अग्निवीर में चयनित हुआ था। वह कोमा में है। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कार सवार लोग वाहन को लॉक कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed