फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike rider died after being crushed by truck in Agra

ट्रक ने बाइक सवार को कुचलाः सड़क पर बिखर गए चीथड़े, देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे, बाजार से घर लौट रहा था

Thu, 02 Mar 2023 08:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 08:41 AM IST
सार

आगरा में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

 

विज्ञापन
bike rider died after being crushed by truck in Agra
अस्पताल में मौजूद परिजन व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसके चीथड़े सड़क पर बिखर गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा बीती रात 10 बजे बाह थाना क्षेत्र के आगरा-इटावा हाईवे पर कृष्णा ढाबा के पास हुआ। नरहौली गांव निवासी चंद्रप्रकाश (40) जरार गया था। वहां से अपने गांव लौट रहा था। ढाबा के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ा

आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। युवक के चीथड़े सड़क पर बिखर गए थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने जरार चौकी के पास भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी। खबर सुनकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन ने बताया कि चंद्रप्रकाश को तीन बेटियां अनुराधा, सलोनी, शिवानी और एक बेटा है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed