फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rally taken out for old pension

Agra News: पुरानी पेंशन के लिए बाइक रैली निकाली

Sun, 27 Oct 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rally taken out for old pension
कासगंज। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को बाइक रैली निकाली कर नवीन पेंशन योजना (एनपीएस) का विरोध किया। वहीं पुरानी पेंशन योजना को लागू किए जाने की मांग की। इससे पूर्व पीडब्लूडी कैंपस पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुमित कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष गौरव माथुर ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है। सरकार की नवीन पेंशन योजना कर्मियों के लिए हितकारी नहीं है। इसमें कर्मियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी संघर्षरत है। जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती है कर्मी संघर्ष जारी रखें। पीडब्लूडी कैंपस में हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कैंपस से कर्मचारियों ने बाइक रैली शुरु की। बाइक रैली बस स्टैंड, सर्कुलर रोड, डॉ. आंबेडकर पार्क होते सदर तहसील पहुंची। वहां नायब तहसील को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed