फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike of a youth going to a wedding collided with a truck two died condition of the third is serious

रफ्तार ने ली जान: शादी में जा रहे युवकों की बाइक हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

Mon, 11 Mar 2024 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 02:24 PM IST
सार

शादी समारोह में जा रहे तीन दोस्तों के बाइक हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
bike of a youth going to a wedding collided with a truck two died condition of the third is serious
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के एनएच 34 पर खड़े ट्रक में बाइक घुसने से दो दोस्तों की मौत हो गई, वहीं तीसरा दोस्त गंभीर घायल है। मृतक गांव में अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


सूरजपाल सिंह पुत्र राम रतन राजपूत निवासी अब्दुलपुर थाना सांडी जनपद हरदोई अपने गांव के ही साथी सुमित कुमार पुत्र लखपति राजपूत और अनुराग पुत्र जयपाल सिंह निवासी मुबारकपुर टीला थाना कोतवाली कन्नौज के साथ दिल्ली से हरदोई लौट रहा था। रास्ते में बेवर थाना क्षेत्र के एन एच 34 के बाईपास पर ग्राम खंकेताल के सामने रात लगभग 2:00 बजे उनकी तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। 
विज्ञापन


मौके पर ही सूरजपाल सिंह 21 वर्ष, सुमित 20 वर्ष की मौत हो गई। वहीं अनुराग 22 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया । यहां से सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। देर रात रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों जानकारी दी। शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed