{"_id":"68523b26ff6b3acb590d3415","slug":"big-solutions-are-being-found-to-the-problem-of-jam-in-ac-roomse-condition-on-the-roads-is-shocking-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसी कक्षों में जाम की समस्या के हो रहे बड़े हल, सड़कों पर हाल चौंकाने वाला; समाधान कुछ भी न निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसी कक्षों में जाम की समस्या के हो रहे बड़े हल, सड़कों पर हाल चौंकाने वाला; समाधान कुछ भी न निकला
Wed, 18 Jun 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:35 AM IST
सार
आगरा में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसी रूम में बैठकर हल तो बड़े-बड़े हो रही हैं, लेकिन जमीन की हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते मंडल आयुक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एसी कक्षों के अंदर अधिकारी जाम की समस्या के बड़े-बड़े हल खोज लेते हैं। निर्देश भी जारी कर दिए जाते हैं। उसके बाद भी सड़कों पर जाम से बुरा हाल है। जाम दूर करने के लिए फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी आदि मार्गो की बसों को फाउंड्री नगर बस स्टैंड से चलाने का निर्णय लिया गया। पर, महीनेभर बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाई ओवर, भगवान टॉकीज, अबुल उलाह, वाटरवर्क्स और रामबाग चौराहे पर जाम की वजह बसों का सवारी बैठाना माना गया। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों ने समस्या पर मंथन किया। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज आदि मार्गों की बसों का संचालन आईएसबीटी से हटाकर फाउंड्री नगर बस स्टैंड से करने का निर्णय लिया गया। एक माह से अधिक का समय गुजर चुका है लेकिन बसें अब भी आईएसबीटी से ही चलाई जा रही हैं। साथ ही रोक के बाद भी ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर बसें खड़ी करके सवारियां बैठाई जाती हैं, जिससे सुबह से रात तक जाम लगा रहता है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी फाउंड्रीनगर बस स्टैंड तैयार नहीं है
अभी फाउंड्री नगर बस स्टैंड तैयार नहीं हुआ है। इसका निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद बसों के संचालन किया जाएगा। -बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
ये भी पढ़ें - Israel Iran Conflict: ईरान का इस्लामिक आर्मी बनाने का प्रस्ताव...ख्वाब या हकीकत, पूर्व सैन्य अधिकारियों का विश्लेषण

जलभराव से भी लग जाता है जाम
बारिश के मौसम में जलभराव भी जाम का कारण बनता है। इस मुद्दे पर भी कई योजनाएं कागजों में तैयार हो चुकी हैं, लेकिन होता कुछ नहीं। मंगलवार को शाम के समय आधा घंटे की बारिश ने शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, लोहामंडी, खंदारी आदि स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन जलभराव के कारण लगी रही। जबकि हर साल बारिश से पहले जलभराव की समस्या न होने का दावा किया जाता है।