Karhal Result: करहल में जीत के बाद भी अखिलेश को बड़ा झटका, भाजपा की वो चाल...जिसमें उलझ गई सपा
Karhal Election Result: समाजावादी के गढ़ करहल में भले ही तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की, लेकिन यहां भाजपा यादव वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब रही। यही वजह रही कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 9.67 प्रतिशत वोट घट गया, जो सपा के लिए बेचैनी की वजह बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करहल विधानसभा को सपा का गढ़ माना जाता है। वर्ष 1993 और 1996 में यहां सपा के टिकट से बाबूराम यादव विधायक रहे। वर्ष 2002 में यहां से भाजपा ने सोवरन सिंह यादव को मैदान में उतारकर जीत दर्ज की थी। लेकिन मुलायम सिंह यादव ने अगले ही चुनाव में सोवरन सिंह को अपने पाले में लाकर गढ़ बचाने का काम किया था। 2007 से 2017 तक यहां सपा के सोवरन सिंह यादव विधायक रहे। वर्ष 2022 के चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा और विधायक बने। उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज कर सपा के गढ़ को बचाने का कार्य किया।
ये भी पढ़ें - Karhal Election Result 2024: करहल में भाजपा की रणनीत इसलिए हो गई फेल, सपा के तेज प्रताप यादव ने दर्ज की जीत
दो साल में घट गया 9.67 प्रतिशत वोट
सपा के लिए चिंता की बात है कि उनके गढ़ करहल में सपा का मत प्रतिशत घटता जा रहा है। पिछले दो साल में सपा का 9.67 प्रतिशत वोट घट गया। वर्ष 2022 के विधानसभा आम चुनाव में सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव को 60.12 प्रतिशत मत मिले थे। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद डिंपल यादव यहां से 59.14 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल रही थीं। लेकिन 2024 विधानसभा उपचुनाव में यह वोट प्रतिशत घट कर 50.45 प्रतिशत रह गया।
ये भी पढ़ें - Karhal By Election Result: करहल को बनाकर सीढ़ी, विधानसभा पहुंची सैफई की तीसरी पीढ़ी, चाचा की जगह करेंगे सियासत
2022 विधानसभा चुनाव
सपा को मिले मत - 60.12 प्रतिशत
भाजपा को मिले मत- 32.74 प्रतिशत
लोकसभा चुनाव 2024
सपा को मिले मत- 59.14 प्रतिशत
भाजपा को मिले मत- 33.75 प्रतिशत