{"_id":"5bc41f36bdec22696d780608","slug":"big-road-accident-on-agra-lucknow-express-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो परिवार के चार लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो परिवार के चार लोगों की मौत, पांच घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:34 AM IST
Agra road accident
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के भीषण हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना आगरा की है। सोमवार तड़के चार बजे फतेहाबाद थाना इलाके के गांव बाबरपुर के पास इनोवा गाड़ी की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि इनोवा गाड़ी में दिल्ली से दो परिवार के लोग इटावा जा रहे थे। मृतक और घायल मूल रूप से इटावा के थाना पछाया के नाय का पुरा के हैं।

सगाई में शामिल होने जा रहा था परिवार
मूल रूप से इटावा के गांव नाय का पुरा निवासी इच्छा कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित गंगा विहार में रहते हैं। उनकी वहां मिठाई की दुकान है। वहीं घायल हुए गोविंद गुप्ता उनके बहनाई हैं।
गोविंद गुप्ता भी दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं। वो मूलरूप से इटावा के भरथना स्थित गांव कंधेशी में रहने वाले हैं। सोमवार को गोविंद के बेटे मोहित उर्फ ईशु की गोद भराई थी। इसमें शामिल होने इच्छा कुमार और गोविंद परिजनों सहित इनोवा से रविवार रात 12 बजे इटावा के लिए चले थे।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में इच्छा कुमार (45) पुत्र प्रेम सागर गुप्ता, उनकी पत्नी रेखा गुप्ता (40), बेटी प्रीति (21) और भांजा विपिन (25) पुत्र गोविंद गुप्ता की मौत हो गई।
वहीं इच्छा कुमार की बेटी मोहिनी, बेटा अंकित, जीजा गोविंद गुप्ता, भांजा कृष्ण कुमार, इटावा के नायकपुरा निवासी श्याम सविता पुत्र छुन्नी लाल घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह परिजन आगरा पहुंच गए।