{"_id":"6832a69f394f832a3500e134","slug":"big-relief-for-kidney-patients-hepatitis-hiv-patients-can-also-get-dialysis-in-sn-medical-college-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: किडनी रोगियों को बड़ी राहत...एसएन मेडिकल काॅलेज में हेपेटाइटिस-एचआईवी मरीजों की भी हो सकेगी डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: किडनी रोगियों को बड़ी राहत...एसएन मेडिकल काॅलेज में हेपेटाइटिस-एचआईवी मरीजों की भी हो सकेगी डायलिसिस
Sun, 25 May 2025 10:42 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 25 May 2025 10:42 AM IST
सार
एसएन मेडिकल काॅलेज में इस हफ्ते के अंत तक सभी मशीनें लग जाएंगी, फिर इनका ट्रायल होगा। इसके बाद मरीजों को निजी सेंटरों पर डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज में आईं मशीनें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब हेपेटाइटिस-एचआईवी से संक्रमित मरीजों की भी डायलिसिस हो सकेगी। एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 16 बेड की यूनिट शुरू हो रही है। मशीनें लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। जून से सुविधा मिलने लगेगी। आयुष्मान कार्ड और असाध्य योजना के लाभार्थियों के लिए सुविधा निशुल्क रहेगी।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी मेडिसिन विभाग में 6 बेड का डायलिसिस वार्ड है। इसमें संक्रामक बीमारियों के मरीजों की डायलिसिस नहीं हो पाती है। अब डायलिसिस की 20 मशीनें आई हैं, जिसमें 16 सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में किडनी रोग विभाग में लगेंगी। इसमें संक्रामक और गैर संक्रामक मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी।

हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) और आईसीयू में भी 2-2 मशीनें लगाई जा रही हैं। इस सप्ताह के अंत तक सभी मशीनें लग जाएंगी, फिर इनका ट्रायल होगा। इसके बाद मरीजों को निजी सेंटरों पर डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सरकार से तय मामूली कीमत पर यह सुविधा मिलेगी।
नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि नई डायलिसिस यूनिट शुरू होने से मरीजों के साथ छात्रों के लिए भी सुविधा हो गई है। डीएम नेफ्रोलॉजी के चार छात्राें ने प्रवेश ले लिया है। इनकी पढ़ाई के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों के अनुसार आधुनिक डायलिसिस यूनिट जरूरी है। डायलिसिस मशीनों के संचालन के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मेडिसिन, सर्जरी आईसीयू में शुरू
मेडिसिन और सर्जरी विभाग के आईसीयू में भी डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। इन दोनों विभागों में एक-एक डायलिसिस मशीन लगाई है। मोबाइल बेड पर स्थापित है, जिससे जरूरत पर आईसीयू मरीज की डायलिसिस हो सकेगी। अब तक इन दोनों विभागों के आईसीयू में डायलिसिस की सुविधा नहीं थी।