फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big change in the traffic system of Vrindavan from today

मथुरा: वृंदावन की यातायात व्यवस्था में आज से हो रहा बड़ा परिवर्तन, इन बातों का रखना होगा ध्यान 

Fri, 01 Apr 2022 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 10:25 AM IST
सार

जाम के झाम से कराहती वृंदावन की सड़कों पर आज से नई यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत ई-रिक्शा चालकों को आज रूट आवंटित किए जाएंगे। तय रूट पर ही ये चल सकेंगे।

विज्ञापन
Big change in the traffic system of Vrindavan from today
वृंदावन में लगा भयंकर जाम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार यानि आज  से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। पुलिस, प्रशासन और परिवहन निगम ने कई विभागों के संग मिलकर इस प्लानिंग पर बृहस्पतिवार को मंथन करके अमलीजामा पहनाया गया। ई-रिक्शा चालकों को आज से रूट निर्धारित किए जाएंगे।

विज्ञापन


वृंदावन में लगने वाले जाम में ई-रिक्शा का संचालन और अनाधिकृत रूप से परमिट शर्तों के विरुद्ध अन्य क्षेत्रों के परमिट धारक ऑटो, टेंपो वृंदावन में संचालित हो रहे हैं। बैठक में इन वाहनों को नियंत्रित करने व सुचारु रूप से यातायात संचालन के लिए कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। ई-रिक्शा संचालन को वृंदावन में जोन में विभाजित करने पर निर्णय हुआ। 
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि समस्त ई-रिक्शा स्वामी, चालक एक अप्रैल से अपने वाहन पंजीयन प्रमाणपत्र, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर दारुक पार्किंग सौ शैय्या तिराहा पर लगे कैंप में आकर रूट प्राप्त कर लें। इसके बिना संचालन नहीं कर पाएंगे। मार्ग आवंटन में वृंदावन क्षेत्रों के वाहन स्वामी को वरीयता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के ऑटो, टेंपो, वाहन स्वामी और चालक जिनका परमिट मथुरा एवं वृंदावन क्षेत्र का है। उनका भी रूट निर्धारित किया जाएगा। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज वर्मा के अलावा नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के साथ श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वृंदावन में यह रहेगी व्यवस्था

- हाईवे से आने वाले ऑटो, टेंपो छटीकारा चौराहा तक जाएंगे। 
- मथुरा शहर की तरफ से आने वाले ऑटो, टेंपो सौ शैय्या अस्पताल एवं कैलाश चौराहा तक जाएंगे। 
- यमुना एक्सप्रेसवे और राया से आने वाले ऑटो, टेंपो पानीघाट तिराहा तक आएंगे।

संकट बनती जा रही है भीड़

जिले में सबसे अधिक भीड़ वृंदावन में हो रही है। विशेषकर होली के आसपास एकादशी पर परिक्रमा लगाने वालों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई थी और श्रीबांकेबिहारी के दर्शन वालों की संख्या पांच लाख थी। प्र्रशासन और पुलिस की सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई थीं। पूरा शहर जाम हो गया था। इसको लेकर वृंदावन के विभिन्न संगठनों ने प्रशासन के साथ बैठक भी की थी। पुलिस ने सर्वे करके पाया था कि ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के कारण वृंदावन में जाम लग रहा है। साथ ही सड़कों पर अतिक्रमण भी जाम का कारण है।

तीर्थ विकास परिषद भी चिंतित

पिछले शनिवार को यूपी तीर्थ विकास परिषद ने प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, एआरटीओ समेत अन्य विभागों की बैठक बुलाकर यही कहा था कि अगर श्रद्धालुओं को मथुरा आकर परेशानी होगी तो पर्यटक यहां क्यों आएंगे। धार्मिक नगरी की आर्थिक व्यवस्था पर्यटकों पर ही निर्भर है। इसलिए परिषद ने वृंदावन, बरसाना व गोवर्धन में जाम से छुटकारा पाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि जाम की समस्या हल करने के लिए कार्य योजना शुरू कर दी गई है, शीघ्र ही बदलाव दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed