{"_id":"6515c28ccd92bee2700fe648","slug":"big-action-by-ada-near-taj-bulldozers-run-on-these-two-colonies-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताज के नजदीक एडीए की बड़ा कार्रवाई, इन दो कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताज के नजदीक एडीए की बड़ा कार्रवाई, इन दो कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
Thu, 28 Sep 2023 11:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:44 PM IST
सार
एडीए द्वारा दिए गए नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण नहीं रोकने पर बड़ी कार्रवाई की गई। एडीए को बुलडोजर ने दोनों कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
ताजगंज में बन रहीं 2 अवैध कॉलोनियां एडीए ने कीं ध्वस्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में पंचवटी एंक्लेव और तारा निवास धाम पर बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा।
लकावली स्थित 125 फुट रोड पर खसरा संख्या 273 में 3000 वर्ग गज में बिना मानचित्र बन रही विकास जैन की पंचवटी एंक्लेव कॉलोनी और वहीं अंसल एमराल्ड हाइट के पीछे 3800 वर्ग गज में अवैध रूप से बन रही तारा निवास धाम कॉलोनियों को एडीए ने ध्वस्त किया है।
दोनों अवैध कॉलोनियां ताजगंज वार्ड स्थित लकावली क्षेत्र में 125 फुट रोड के पास अवैध रूप से विकसित की जा रही थीं। हाजी नफीस की तारा निवास धाम को 26 मार्च 2021 को करीब ढाई साल पहले एडीए ने नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद बिल्डर ने निर्माण नहीं रोका। विकास जैन की पंचवटी एंक्लेव कॉलोनी को एडीए ने 20 अक्तूबर, 2021 को नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद दोनों कॉलोनियों अवैध निर्माण रुका। न शमन मानचित्र प्रस्तुत किया।
एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर ध्वस्त किया जा रहा है। पिछले तीन माह में 40 से अधिक अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण के बावजूद अगर अवैध कॉलोनियों में निर्माण होता मिला तो संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।