Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Bhumi Pujan' (ground-breaking ceremony) for the installation of Maharana Sanga's statue will take place on the 17th.

Agra News: महाराणा सांगा की प्रतिमा स्थापना के लिए 17 को होगा भूमि पूजन

Fri, 13 Nov 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
'Bhumi Pujan' (ground-breaking ceremony) for the installation of Maharana Sanga's statue will take place on the 17th.
आगरा। महाराणा सांगा की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना के लिए 17 नवंबर को एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब चौराहे पर भूमि पूजन किया जाएगा। शहीद स्मारक के सामने बने पार्क और निगम के बस शेल्टर की जगह पर 18 टन वजनी कांस्य की प्रतिमा स्थापित की जानी है। महाराणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर से यह स्थल महज 100 मीटर दूरी पर है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद शरद चौहान ने बताया कि मेयर हेमलता दिवाकर 17 नवंबर को सुबह 11 बजे स्पीड कलर लैब चौराहे पर प्रतिमा स्थल के फाउंडेशन का भूमि पूजन करेंगी। महाराणा सांगा की प्रतिमा के लिए नगर निगम 16 लाख रुपये खर्च कर ग्रेनाइट का प्लेटफॉर्म बनवाएगा। प्रतिमा स्थल पर स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। यह करीब 10 फीट ऊंचा होगा, जिस पर अश्व पर सवार महाराणा सांगा की कांस्य से बनी प्रतिमा लगाई जानी है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने इस पर 29 लाख रुपये खर्च किए हैं। लखनऊ में प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, जिसे जल्द ही आगरा लाया जाएगा।
विज्ञापन

महाराणा सांगा ने फतेहपुर सीकरी से सटे खानवा में 17 मार्च वर्ष 1527 में अंतिम युद्ध लड़ा था, जिसमें राणा सांगा की पराजय ने मुगल बादशाह बाबर को आगरा में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के घर से 100 मीटर दूर लगाई जा रही प्रतिमा
बीते साल सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा पर संसद में विवादित बयान दिया था, जिसके बाद क्षत्रिय संगठनों ने पूरे देश में उनका जगह-जगह विरोध किया। उनके संजय प्लेस एचआईजी फ्लैट पर विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की गई थी। प्रतिमा सांसद के आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed