फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhukamp What to do and what not to do when earthquake tremors are felt know what experts say

Earthquake: भूकंप के झटके महसूस होने पर क्या करें और क्या नहीं, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Sun, 28 May 2023 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 12:16 PM IST
सार

देश के कई राज्यों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया जा रहा है। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि भूकंप के झटके महसूस होने पर क्या करें और क्या नहीं...

विज्ञापन
bhukamp What to do and what not to do when earthquake tremors are felt know what experts say
भूकंप के झटके - फोटो : Twitter/@NCS_Earthquake

विस्तार

भूकंप ऐसी प्राकृतिक आपदा है जिसका अंदाजा लगा पाना बहुत कठिन है। दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, हरियाणा समेत जम्मू, पुंछ, राजोरी, श्रीनगर में लोगों को भूमि की कंपन महसूस हुई है। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि भूकंप के झटके महसूस होने पर क्या करें।

विज्ञापन


भूकंप आए तो खुले मैदान में जाएं। घर से बाहर निकलना मुमकिन न हो तो फर्श पर किसी मजबूत टेबिल के नीचे बैठ जाएं। हाथ से चेहरे और सिर को ढक लेंगे। भूकंप के झटके बंद हो जाए तभी घर से बाहर निकले। शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान आगरा के अधिकारियों द्वारा शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के बच्चों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Joint Pain: क्यों होता है महिलाओं के घुटनों में दर्द, विशेषज्ञों ने बताया कारण, जानें क्या करें क्या न करें?

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के उपकरण कर दें बंद

छात्रों को समझाते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि भूकंप आए तो बिजली के उपकरण बंद कर दें। अगर आप मलबे में फंसे हैं तो अपनी नाक और मुंह को रुमाल से ढक लें और अपनी मौजूदगी को बताने के लिए दीवार या पाइप को बजाते रहें, हिम्मत न हारें। गाड़ी चला रहे हैं तो कार को साइड में रोक दें और खुले मैदान में जाएं। 

ये भी पढ़ें - उत्पाती बंदरों की आई शामत: ताज पर लगाए गए पिंजरे, मथुरा से टीम बुलाई; 12 घंटे में 144 हुए कैद

इनसे रहें दूर 

लिफ्ट, कांच की खिड़कियां और दरवाजों से दूर रहें। उपनिरीक्षक अंबर प्रसाद ने कहा कि सबसे जरूरी है धैर्य। विद्यालय प्रबंधक एसएस यादव, प्रधानाचार्या वंदना शुक्ला, आरक्षी, पुष्पेंद्र कुमार, गुलशन कुमार गौतम, कुशल कुमार और रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - सुरक्षा के लिए बाउंसर और हाथों में राइफल: कोई फिल्मी हस्ती नहीं हिस्ट्रीशीटर का ऐसा भौकाल, देखकर कांपते थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed