{"_id":"62a2407ef051b52cfe656e72","slug":"bhogaon-police-caught-four-vicious-robbers-in-an-encounter-mainpuri-news-agr536376275","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार शातिर लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार शातिर लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना भोगांव पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह संकिसा जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बुलट सहित तीन बाइक व चार तमंचा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता में बताया कि भोगांव प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के चार शातिर लुटेरों की जसराजपुर मुख्य मोड़ पर घेराबंदी की। तीन बाइकों पर आ रहे लुटेरों को रोकने का प्रयास किया तो वह मुड़कर भागने लगे। पीछा किया तो तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने संभलते हुए चारों को गिरफ्तार कर चार तमंचा व कारतूस जब्त कर लिए। उनके पास से तीन बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में अपने नाम कृष्णा राजपूत निवासी घेरश्यामूखां ठंडी सड़क फर्रुखाबाद, अमन उर्फ अनुराग सक्सेना निवासी नेकपुर फतेहगढ़ फर्रुखाबाद, विशाल सिंह निवासी देवरामपुर फर्रुखाबाद और अतुल कुमार निवासी गांव आवाजपुर थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद बताया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि लुटेरों ने भोगांव क्षेत्र में पूर्व सैनिक के साथ व घिरोर व फर्रुखाबाद में लूट की कई वारदातें कबूल की हैं। उनके कब्जे से 9300 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।