{"_id":"194700ec043907638998bf6d2b6c1808","slug":"bharatpur-house-in-the-colony-brightened-the-country-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" भरतपुर हाउस कालोनी ने देश में चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर हाउस कालोनी ने देश में चमकाया नाम
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लीन इंडिया मुहिम में भरतपुर हाउस कालोनी को देश में सबसे स्वच्छ कालोनियों की श्रेणी में चौथे नंबर पर रखा गया है। शहरी विकास मंत्रालय ने देशभर से 32 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के बीच आगरा की भरतपुर हाउस कालोनी को यह रेटिंग दी। इस सूची में प्रदेश से केवल तीन शहर हैं, जिनमें गाजियाबाद की पार्श्वनाथ पैराडाइज 11वें नंबर पर और नोएडा की सेक्टर 23 आरडब्ल्यूए 12 वें नंबर पर है। सूची में पहला नंबर शिमला के सेक्टर 4 को मिला।
भरतपुर हाउस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चरनजीत थापर ने बताया कि कालोनी के लोगों की मदद से देश में उनके क्षेत्र को यह सम्मान मिला है। यह पल गौरव का है। इसमें सभी की भागीदारी है। इसी तरह से आगरा के लोगों को भी क्लीन इंडिया मुहिम अपनाकर स्वच्छता का संदेश देना चाहिए। एसोसिएशन ने कालोनी के पार्क के साथ सड़कों, ड्रेनेज की सफाई का बेहतर प्रयास किया है। उसी का परिणाम है कि कालोनी देश में चौथे नंबर पर आई है।