फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhajan Kirtan will be held in Devi temples from March 22 to 28

Agra News: देवी मंदिरों में 22 से 28 मार्च तक होंगे भजन कीर्तन

Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhajan Kirtan will be held in Devi temples from March 22 to 28
मैनपुरी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के प्राचीन देवी मंदिरों की सूची तैयार कर संयुक्त रूप से भ्रमण कर पुजारियों, ट्रस्ट के अध्यक्ष, सदस्यों से वार्ता कर नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर लें। 22 मार्च से 30 मार्च तक सभी देवी मंदिरों में रोजाना कोई न कोई कार्यक्रम होना हैै।

उन्होंने कहा कि जनपद के भजन-कीर्तन, गायकों, अखंड रामायण का पाठ करने वाले कलाकारों की भी सूची तैयार कर उन के माध्यम से देवी मंदिरों पर 22 से 28 मार्च तक भजन-कीर्तन के कार्यक्रम कराए जाएं। 29-30 मार्च को देवी मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ आयोजित कराया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर निकाय अपने क्षेत्र में प्राचीन देवी मंदिरों के आसपास अभियान चलाकर सफाई कराएं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि चैत्र नवरात्रि की शुभ तिथियों में विशेष अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से सहभागिता की जाए। देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में इसी अवधि में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण के कार्यक्रम होंगे। 29 से 30 मार्च तक अष्टमी एवं श्रीराम नवमी पर प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र्रीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार व जनसामान्य को इससे जोड़ते हुए अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजली सिंह, युगांतर त्रिपाठी, शिव नारायण शर्मा, सीओ संतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती, जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed