फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhai dooj

भाईदूज पर बसों की कमी से जूझते रहे लोग

Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bhai dooj
रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भाईदूज पर सोमवार को बसों में मारामारी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज बसें खचाखच भरी नजर आईं। त्योहार पर तैयारी के परिवहन निगम के दावे विफल नजर आए। लोगों को बस स्टैंड पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भाई दूज पर सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों की अपेक्षा बसों की संख्या काफी कम होने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। फर्रुखाबाद और कन्नौज की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों का टोटा सा रहा।
विज्ञापन

इटावा जाने केे लिए लोग घंटों बसों का इंतजार करते रहे। हालात यह रहे जैसे ही कोई बस आई उसमें बैठने के लिए यात्रियों के बीच जमकर मारामारी रही। भोगांव, बेवर, कुरावली, किशनी रोडवेज बस स्टैंडों पर बसें बस स्टैंड केे अंदर जाने की बजाए बाहर से ही निकल गईं। बसें कम होने से बाइकों पर चार लोगों तक ने एक साथ यात्रा की। इस दौरान यातायात कर्मी भी लोगों को समझाते रहे, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों ने उठाया फायदा
भाई दूज का डग्गामार वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। डग्गामार वाहनों में सवारियां लटकती नजर आईं। वाहन चालकों और मालिकों ने मनमाना किराया वसूल किया। प्राइवेट बसों में यात्रियों ने पायदान पर लटककर भी यात्रा की।
प्राइवेट बसों में रही भीड़
जसराना, अलीगंज और किशनी प्राइवेट बस स्टैंडों पर पूरे दिन यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों के आते ही लोग सीट पाने के लिए दौड़ लगा देते। जैसे ही बस आती लोग धक्का मुक्की करते हुए सवारियों को उतरने का मौका देने से पूर्व ही खिड़कियों से होकर घुस जाते थे।
एक घंटे से दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं। बस स्टैंड पर बस ही नहीं आई है। रोजाना की अपेक्षा त्योहार पर बसों की संख्या कम होने से परेशानी हुई है।
स्नेहा, करहल रोड
बहन से दूज कराने के लिए दिल्ली जाना है। ड़ेढ़ घंटे से दिल्ली के लिए कोई बस ही नहीं आई है। जो बसें आई भी उनमें पहले से ही सवारियां अधिक होने से सीट नहीं मिली।
सत्य प्रकाश, आगरा रोड
आगरा में बहन से दूज कराने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार किया। रोडवेज बस स्टैंड पर आगरा जाने के लिए कोई बस ही नहीं है। अब प्राइवेट बस से आगरा जाऊंगा।
चंद्रेश, स्टेशन रोड
अलीगढ़ जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार किया है। रोडवेज बसों की संख्या बहुत कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

-अश्वनी राजपूत, आवास विकास कॉलोनी
भाईदूज पर रोडवेज ने हर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की थी। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाकर अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए थे। यात्रियों की अधिकता के चलते कुछ यात्रियों को परेशानी हुई होगी, लेकिन बसों का संचालन तय समय पर ही किया गया है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed