फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhagwan vaarah

व्यापारियों की शिक्षा और स्वास्थ्य का खर्च वहन करे सरकार- कंछल

Sat, 12 Sep 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
bhagwan vaarah
कासगंज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ व्यापार ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी कंछल ने केंद्र सरकार से मांग की कि व्यापारियों से आयकर के एवज में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया देशों की तर्ज पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य का खर्चा भारत सरकार वहन करे। उन्होंने कहा कि रोड टैैक्स, लाइसेंस नवीनीकरण और रिटर्न में देरी पर ब्याज व जुर्माना न लगाया जाए। वह शनिवार को जिले के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हाेंने कोरोना महामारी के समय व्यापारियों के सामने खड़ी समस्याओं के समाधान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इससे उबरने में काफी समय लगेगा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने प्रांतीय अध्यक्ष के समक्ष समस्याएं रखते हुए कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों पर मामले दर्ज हुए हैं। ये मामले शासनस्तर से वापस लिए जाएं। इस पर प्रांतीय अध्यक्ष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से सदस्यता अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने को कहा। व्यापारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के आगमन पर व्यापारियों ने उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और फूलमालाएं पहनाईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद फारुक, डॉ. विकास गुप्ता, राकेश गर्ग, सतवीर सिंह मनकू, रजत बिड़ला, कबीर प्रताप, अतुल वार्ष्णेय, अशरार सैफी, अंकित अग्रवाल, दक्ष राजपूत, जहीरुद्दीन सैफी, प्रदीप गुप्ता, राकेश गर्ग, अभय यादव, विजय चौहान, गौरव वर्मा, अमित वार्ष्णेय, श्रवण कुमार साहू आदि व्यापारी मौजूद रहे।

सचिन यादव को बनाया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर सचिन यादव को मनोनीत किया है। उन्होंने कहा है कि व्यापार मंडल को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed