फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhagwa,pruthviraj jayanti,hindu samrat jayanti,hindu samrat prithviraj,hindu samrat prithviraj chauhan,chanderbardayi,akhil bharatiya kshatriya mahasabha

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जीवनी से युवा लें प्रेरणाः अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा

Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
bhagwa,pruthviraj jayanti,hindu samrat jayanti,hindu samrat prithviraj,hindu samrat prithviraj chauhan,chanderbardayi,akhil bharatiya kshatriya mahasabha
सोरों(कासगंज)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई। युवाओं को उनसे देश भक्ति की प्रेरणा लेने का आवाह्न किया गया। क्षत्रिय बंधुओं ने अपने घरों पर रहकर जयंती मनाई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर तिलक चंदन लगाकर जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने 13 वर्ष की उम्र मे अजमेर के राजगढ़ की गद्दी को संभाला। वह अंतिम समय तक देश की रक्षा के लिए लड़ते रहे। ऐसे देश भक्त को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रेमवीर सिंह गुरहार एडवोकेट, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शेष पुंढीर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला महामंत्री पंकज पुंढीर, जिला संगठन मंत्री रोरन सिंह पुंढीर, ध्रुव पुंढीर, नगर अध्यक्ष अखिल पुंढीर ने अपने आवास पर पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई। युवा जिला उपाध्यक्ष जयप्रताप चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष अतुल राठौर, ब्लाक महामंत्री विशाल पुंढीर, ब्लाक कोषाध्यक्ष भूपेंद्र पुंढीर, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमन ठाकुर ने जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरिया के मां गायत्री इंटर कॉलेज में संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा क्षत्रिय नेता मोहित गौर ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक मनोज चौहान, सुमित सोलंकी, दीपक ठाकुर, बाबू गिरि, अरुण पुंढीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed