{"_id":"583b25de4f1c1bfa3d0885ab","slug":"bellon-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दी एग और हैप्पी लोबस्टर के साथ रोमांच का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दी एग और हैप्पी लोबस्टर के साथ रोमांच का सफर

Updated Sun, 27 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दी एग और हैप्पी लोबस्टर के साथ रोमांच का सफर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज बैलून फेस्टिवल के तीसरे दिन रविवार को पीएसी मैदान से 14 बैलून ने उड़ान भरी। दी एग और हैप्पी लोबस्टर बैलून ने भी पहली दफा उड़ान भरी। दोनों बैलून लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। तेज हवाओं के कारण रविवार को भी एक-दो बैलून की लैंडिंग में दिक्कतें आईं। एक-दो बैलून लखनऊ एक्सप्रेस वे तक पहुंच गए। एक बैलून फतेहाबाद के गांव गढ़ी हीरालाल पहुंच गया।
पीएसी मैदान में सुबह छह बजे से बैलून की सवारी के लिए लोग पहुंचने लगे। यूपी टूरिज्म द्वारा निकाले गए ड्रा के माध्यम से 45 से अधिक लोगों को उड़ान भरने का मौका मिला। रविवार को 14 हॉट एयर बैलून ने उड़ान भरी। इनमें हैप्पी लोबस्टर बैलून और दी एग ने पहली दफा आसमान की सैर की। दोनों बैलून को देखने के लिए लोगों में खासा आकर्षण देखा गया। ताज के आसपास उड़ान भरने वाले आधा दर्जन बैलून नियंत्रित ढंग से हवाई सैर कराते रहे। मौसम साफ होने के कारण बैलून से ताज का नजारा भी खूबसूरत रहा। फतेहाबाद रोड के आस-पास के लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर बैलून को देखा। दो बैलून लखनऊ एक्सप्रेस वे तक पहुंच गए। वहीं बैलून में सवार लोगों ने सेल्फी खींचकर रोमांच के सफर को यादों में कैद किया। एक बैलून की बास्केट घिसटने के कारण एक यात्री को मामूली चोट आईं।
गढ़ी हीरालाल में उतरा बैलून
फतेहाबाद के गांव गढ़ी हीरालाल पहुंचे बैलून को यहां खेत में लैंडिंग कराई गई। बैलून में सवार तीन यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने बैलून का सामान एकत्रित करके उन्हें पीएसी मैदान के लिए रवाना किया। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।