{"_id":"66ccb95fee944b3b45086821","slug":"beautiful-tableaux-decorated-in-temples-and-houses-congratulatory-songs-echoed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-122944-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंदिरों और घरों में सजी मनमोहक झांकियां, गूंजे बधाई गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंदिरों और घरों में सजी मनमोहक झांकियां, गूंजे बधाई गीत
विज्ञापन
करहल रोड के द्वारिकाधीश मंदिर में सजी सजीव झांकी।
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जिले भर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। आधीरात के समय जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ घरों में बधाई गीतों के साथ जश्न मनाया गया। सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक जिले भर में कार्यक्रम चलते रहे। योगीराज श्रीकृष्ण की मंदिरों और घरों में मनमोहक झांकियां सजाई गईं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां देखी गईं। भक्तों ने शहर के बाजारों में पहुंचकर लड्डू गोपाल, कन्हैया का पालना, झांंकी का सामान आदि के साथ मिठाइयां खरीदीं। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने खीरा की खरीदारी की गई। बाल स्वरूपों को सजाने के लिए शहर की दुकानों से पोशाक, मुरली, मुकुट, माला आदि की खरीदारी की गई। मंदिरों और घरों में मनमोहक झांकियां सजाई गईं। व्रत रखने वाले भक्त सुबह से लेकर शाम तक योगीराज श्रीकृष्ण की महिमा के गीत गाते रहे।
रात के जैसे ही 12 बजे भगवान कन्हैया के जयकारों के साथ मंदिरों के घंटे घनघनाने लगे। बाल स्वरूप कन्हैया की पूजा हुई। घरों में यशोदा घर जन्मे कन्हाई, जय कन्हैया लाल की आदि जैसे जयकारे लगाए गए। मंदिरों में राधा कृष्ण के स्वरूपों की पूजा हुई। देर रात तक झांकियों बाले स्थानों पर भजन कीर्तन चलते रहे। ढोल और नगाड़ों पर भक्त नाचते गाते देखे गए।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में हुआ भगवान का श्रृंगार
शहर के करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर कमेटी के ओर से झांकी सजाई गई। यहां कमेटी के सदस्यों ने भगवान द्वारिकाधीश का विशेष श्रृ़ंगार किया। देर रात तक भजन कीर्तन कार्यक्रम जारी थे।
ग्रामीण अंचल में रहा उत्सव का महौल
कुरावली/ भोगांव/ किशनी/ बेवर। ग्रामीण अंचल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। घरों में मनमोहक झांकियां सजीं तो उत्सव जैसा माहौल नजर आया। भक्तों ने व्रत रखा। कुरावली के प्राचीन दाऊजी मंदिर, हनुमान मंदिर, मंदिर महाराज जी बाबा, मंदिर झारखंडेश्वर, मंदिर रामचंद्र में झांकियां सजाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बा बेवर में सब्जी मंडी के बड़े मंदिर, सदर चौराहे के मंदिर, गमा देवी मंदिर में विशेष सजावट के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कस्बा भोगांव के सोमेश्वर नाथ, दाऊजी मंदिर, बड़े बाजार के राधारानी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर में मनमोहक झांकी सजाई गई। थाना में महिला सिपाहियों ने रंगोली बनाई।