{"_id":"67e2528fa00c8eb4b708427d","slug":"beating-wife-with-a-stick-dragging-sister-by-her-hair-quarrel-with-family-members-video-is-going-viral-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: पत्नी की लाठी से पिटाई, बहन को बाल पकड़कर घसीटा...घरवालों से हुआ झगड़ा, वायरल हो रहा ये वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पत्नी की लाठी से पिटाई, बहन को बाल पकड़कर घसीटा...घरवालों से हुआ झगड़ा, वायरल हो रहा ये वीडियो
Tue, 25 Mar 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:23 PM IST
सार
खेत में सिंचाई को लेकर परिवार के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया गया। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घरवालों से हुआ झगड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बाह में गेहूं की सिंचाई के लिए पानी न देने पर बाह के किंदरपुरा गांव में सोमवार की शाम एक ही परिवार के बीच जमकर डंडे चले। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जमीन पर गिराकर पीटी जा रही महिला को बचाने के लिए उसके ऊपर ही पति लेट गया। फिर भी लोग डंडे से पिटाई करते रहे।
विज्ञापन
जमीन पर हुई गुत्थम गुत्था
पिटाई के दौरान युवक की पत्नी और बहन जमीन पर गुत्थम गुत्था हुई। बहन को बाल पकड़ कर घसीटे जाने के बाद उन्हें अलग किया जा सका। पिटाई के दौरान युवक बहन को लातें मारते हुए दिख रहा है। सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद में परिवार के लोग बेबी को जमीन पर गिराकर डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान

तमाशाबीन बने लोग
पति शैलेंद्र पत्नी को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गया। इसके बाद भी मारपीट होती रही। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने दिख रहे हैं। मारपीट के दौरान गाली गलौज के बीच बेबी बेटी से वीडियो बनाने के लिए बोलती हुई सुनाई दे रही है।
ये भी पढ़ें - Yamuna River Cruise: यमुना में दौड़ेगा क्रूज...ताजमहल से कैलाश मंदिर तक मिलेगी सेवा, डीपीआर हो रही तैयार

इस बात को लेकर हुआ विवाद
बेबी ने बाह पुलिस को बताया कि पति शैलेंद्र ने गेंहू के खेत में पानी देने से मना किया तो परिवार के लोगों ने डंडों से पहले उसे पीटा। बचाने पर पति की पिटाई की है। एसओ बाह सुरेश चंद ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल कराया है। अभी दूसरे पक्ष से कोई घायल थाने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।