फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beat his wife and then killed husband became a murderer due to blind love Police engaged in investigation

कातिल पति: सिर में कील और शरीर पर पड़े नील...पत्नी को दी इतनी दर्दनाक मौत, कांप गए घरवाले

Sun, 23 Jun 2024 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 02:34 PM IST
सार

प्यार में अंधे पति ने प्रेमिका के संग मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
beat his wife and then killed husband became a murderer due to blind love Police engaged in investigation
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बरई कल्यानपुर में एक महिला की मौत हो गई। उसके भाई ने बहनोई पर प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। योगेश निवासी गढ़ी सिधारी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद ने बताया कि बहन ममता का विवाह 16 साल पहले बरई कल्यानपुर थाना अवागढ़ निवासी रोहित उर्फ गुड्डू के साथ किया था। रोहित उस समय अलीगढ़ में रहकर पीतल के उत्पाद बनाने का काम करता था। लगभग एक माह पहले वह बहन को अपने साथ लेकर गया और अलीगढ़ में मोहल्ला मिसिस सराय जयगंज थाना सासनी गेट में रहने लगा। इन्हीं के परिवार में मेरी छोटी बहन रीना का भी विवाह हुआ है।
विज्ञापन



 

शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे रीना ने फोन पर सूचना दी कि ममता की लाश को रोहित अलीगढ़ से एंबुलेंस द्वारा गांव लाया है। जानकारी मिलते ही हम लोग बरई कल्यानपुर पहुंचे। जब रोहित से मौत के बारे में पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सका। योगेश ने बताया कि बहन ने पहले कई बार बताया था कि रोहित किसी और महिला से फोन पर बात करता है। हमने इसके मोबाइल स्टेट्स पर भी दूसरी महिला के साथ फोटो देखा था। जब हमने बहन के शव को देखा तो उसके सिर में कील घुसने जैसा निशान था। वहीं उसके शरीर व गले पर नील के निशान थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हालत को देखकर लग रहा है कि रोहित ने अपनी प्रेमिका व अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले बहन को बुरी तरह से पीटा है। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed