फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar Temple And Ghat Will Renovate

खुशखबरः योगी सरकार ने दी बटेश्वर के लिए सौगात, मंदिरों की श्रृंखलाओं का होगा विकास

Fri, 07 Feb 2020 01:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 Feb 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bateshwar Temple And Ghat Will Renovate
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर के मंदिर और घाट के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 2.50 करोड़ रुपये रिलीज किए हैं। पहले अवमुक्त किए 90 लाख रुपये से घाट के जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार को पर्यटन सचिव से मिलकर बटेश्वर पहुंचे पूर्व मंत्री एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अरिदमन सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर के मंदिर और घाट के विकास के लिए साढे़ तीन करोड रुपये मंजूर किए थे। 90 लाख रुपये अवमुक्त होने पर निर्माण एजेंसी यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन के परियोजना प्रबंधक हरीशंकर गुप्ता, महाप्रबंधक विनोद विहारी ने घाट के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


लखनऊ के आर्टीटेक्ट आशीष श्रीवास्तव ने पिछले दिनों घाट और मंदिर को डिजायन किया था। सरकार द्वारा मंजूर किए गए 9 करोड़ रुपये के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, बाह की विधायक पक्षालिका सिंह बटेश्वर की विरासत के विकास के लिए पर्यटन सचिव एनजी रवि कुमार से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bateshwar Temple And Ghat Will Renovate
पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिस पर उन्होंने सरकार द्वारा ढ़ाई करोड़ की धनराशि रिलीज किए जाने की जानकारी दी। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बृहस्पतिवार को बटेश्वर पहुंचकर तीर्थ स्थल ट्रस्ट समिति और स्थानीय लोगों से सुझाव मांगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि शिव मंदिर श्रृंखलाओं के विकास से श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जल्द ही आर्टीटेक्ट के साथ प्रोजेक्ट को डिजायन करने के लिए स्थलीय निरीक्षण की बात कही।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed