Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar Fair: Markets begin to deck out for the main ritual bath

बटेश्वर मेला : मुख्य स्नान के लिए सजने लगे बाजार

Sun, 22 Nov 2026 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bateshwar Fair: Markets begin to deck out for the main ritual bath
बटेश्वर लोक मेला मे सजी दुकाने
बटेश्वर। लोक मेला में कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व को लेकर अब रौनक चरम पर पहुंचने लगी है। मेला परिसर के बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हैं। श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों ने घरेलू वस्तुओं की खरीदारी शुरू कर दी है। वहीं जिला पंचायत की ओर से लगाए गए सरकारी प्रदर्शनी पंडाल की स्थिति निराशाजनक बनी हुई है। यहां अब तक केवल वन विभाग की ही स्टॉल लग सकी है, जबकि कृषि सहित करीब आधा दर्जन सरकारी विभागों के पंडाल पूरी तरह खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व से एक दिन पूर्व से ही तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला पंचायत की ओर से मेला परिसर में सुरक्षा, पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। जागरूकता के उद्देश्य से लगाए गए सरकारी प्रदर्शनी पंडाल की स्थिति निराशाजनक बनी हुई है। यहां अब तक केवल वन विभाग की ही स्टॉल लग सकी है, जबकि कृषि सहित करीब आधा दर्जन अन्य प्रमुख सरकारी विभागों के पंडाल पूरी तरह खाली पड़े हैं। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए शेष सभी विभागों की स्टॉलें तत्काल लगवाई जाएं।
विज्ञापन

अखाड़े के पास गंदगी के ढेर, डस्टबिन न होने से संत में रोष
बटेश्वर धाम मेले के दौरान अखाड़ा क्षेत्र में फैली गंदगी और अव्यवस्था से साधु-संतों में नाराजगी है। पंचायती बड़ा अखाड़ा के संत चरणदास महाराज ने बताया वे वर्षों से मेले में अखाड़ा लगाते आ रहे हैं। इस बार सफाई व्यवस्था बदहाल है। उनका आरोप है कि अखाड़े के आसपास चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कचरा डालने के लिए प्रशासन की ओर से एक भी डस्टबिन या ड्रम उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिला पंचायत के सफाई कर्मचारियों और ठेकेदार से कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मेला अधिकारी से तत्काल सफाई कराने और डस्टबिन रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
समाजसेवियों ने किया विशाल भंडारा, संतों ने दिया आशीर्वाद

लोक मेला परिसर में शनिवार को समाजसेवियों की ओर से साधु-संतों, गरीब-बेसहारा लोगों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने साधु-संतों को ससम्मान भोजन कराकर दान-दक्षिणा भेंट की। संतों ने सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दाैरान ठेकेदार श्रीनिवास गोयल, एसीपी बाह जितेंद्र कुमार, मेला प्रबंधक अजय भदौरिया, ब्रह्मलाल महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

वर्जन

मेला प्रदर्शनी पंडाल में वन विभाग के स्टॉल लग चुके हैं। अन्य सरकारी विभागों की प्रदर्शनी अगले दो दिनों में लगने की संभावना है।-मासूम रजा, मेला अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed