फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   barsana lathmar holi 2019

लठामार होली के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया बरसाना, नंदगांव से परहेज...!

Thu, 14 Mar 2019 11:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Mar 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
barsana lathmar holi 2019
भव्य से रूप से सजाया गया बरसाना
ब्रज की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए श्रीजी की नगरी बरसाना को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं कृष्ण की नगरी नंदगांव में केवल खानापूर्ति की जा रही है। शासन-प्रशासन का पूरा ध्यान बरसाना पर केंद्रित है, नंदगांव की ओर नहीं। 
विज्ञापन


संस्कृति विभाग द्वारा बरसाना के राधाबिहारी इंटर कॉलेज में दो दिन देश-विदेश के कलाकारों से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। समानता को एक कार्यक्रम नंदगांव में भी होना था। बरसाना में झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों की होली को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


होली एवं राधाकृष्ण की लीलाओं को दर्शाते भित्ति चित्र बनाए गए हैं। श्रीजी मंदिर व मार्ग को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जा रहा है। इसके उलट पर्यटन विभाग, ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं संस्कृति विभाग द्वारा नंदगांव में कोई खास इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में नाराजगी

खाना पूर्ति के लिए केवल नंदभवन में औपचारिक रूप से लाइटिंग के आदेश अभी दिए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की बरसाना-नंदगांव की लठामार होली को विश्व पटल पर दिखाने की योजना कैसे परवान चढ़ेगी। वहीं इसे लेकर नंदगांव के लोगों में भी नाराजगी है। 

बरसाना के लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि नंदगांव-बरसाना की साझा संस्कृति है। यहां मनाए जाने वाले त्योहारों में एकरूपता है। दोनों नगरों के लोग एक साथ मनाते हैं। शासन-प्रशासन द्वारा नंदगांव-बरसाना में भेदभाव करना राधा-कृष्ण में अंतर करने जैसा है। 

नंदगांव की बांकेबिहारी गोस्वामी ने कहा कि बरसाना की तरह नंदगांव की लठामार होली पर शासन-प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। स्थानीय लोगों के साथ-साथ हजारों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed