फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   barish

रात भर हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश, सर्द हुआ मौसम

Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
barish
बारिश के बाद खेत में भीगा पड़ा धान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रविवार को दिन में हल्की बारिश के बाद रात में मौसम और खराब हो गया। जिले भर में रात को हवा के साथ बारिश हुई। पूूरी रात रुक-रुककर बारिश जारी रही। इससे मौसम में सर्दी बढ़ गई है। सोमवार को भी बादल छाए रहने से अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम के बदले तेवरों के चलते सर्दी बढ़ गई है। रविवार को रात नौ बजे के करीब हवा के साथ शुरू हुई रिमझिम बारिश पूरी रात जारी रही। सोमवार को भी दिन में आसमान साफ नहीं हो सका। बादल छाए रहने के चलते जहां धूप कम निकली तो वहीं सर्द हवाएं चलती रहीं। इसके चलते अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस घटकर 26 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।
विज्ञापन

खेतों में धान की फसल भीगी
बारिश के चलते खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भीग गई। सोमवार को सुबह बारिश बंद हुई तो किसान धान को पलटकर सुखाने में जुट गए। वहीं दूसरी और गेहूं की बुवाई के लिए तैयार खेतों में भी बारिश के कारण काम रुक गया। नमी कम होने पर अब दो से तीन दिन बाद गेहूं की बुवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे ठप रही 46 उपकेंद्रों से आपूर्ति
हवा के साथ हुई बारिश के दौरान रविवार रात को बिजली विभाग ने ऐहतियात के तौर पर 46 उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी थी। रात बजे बंद हुई आपूर्ति सुबह चार बजे चालू हो सकी। कई जगह फॉल्ट होने से सुबह तक बिजली नहीं आई। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के आदेश पर सुबह से ही टीमें फॉल्ट सही करने में जुट गई थीं। दोपहर 12 बजे तक सभी फीडर चालू करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed