{"_id":"602fa1aa8ebc3ee907507ba2","slug":"bar-association-elections-will-be-held-on-23-march-mainpuri-news-agr4812813181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन का चुनाव 23 मार्च को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन का चुनाव 23 मार्च को होगा
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 23 मार्च को होगा। वार्षिक चुनाव के लिए 22 फरवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को वरिष्ठ जन समिति के सदस्यों ने बैठक करने केे बाद चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
शुक्रवार को समिति की बैठक अध्यक्ष भुवन चतुर्वेदी पूर्व डीजीसी की अध्यक्षता में हुई। समिति के सदस्य श्रीकृष्ण मिश्रा, दर्शनलाल राठौर की मौजूदगी में वार्षिक चुनाव कार्यक्रम तय हुआ। 22 से 24 फरवरी तक नामांकन, 25 फरवरी को नामांकन पत्रों पर आपत्ति, 26 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। एक मार्च को आपत्तियों की जांच के बाद उनका निस्तारण कर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
अध्यक्ष ने बताया पांच मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी, छह मार्च को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 23 मार्च को विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव पुस्तकालय और सूचना प्रकाशन के अलावा कार्यकारिणी केे 11 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। एक अप्रैल को जीते हुए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तथा प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम होगा।