फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   banke bihari temple mangala arti on Janmashtami 2019 in vrindavan

कृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में होगी मंगला आरती, वर्ष में सिर्फ एक बार मिलता है अवसर

Thu, 22 Aug 2019 10:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Aug 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
banke bihari temple mangala arti on Janmashtami 2019 in vrindavan
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर चल रही है। यहां 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात 1:55 बजे की जाएगी। 
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त को होने वाली जन्माष्टमी की रूपरेखा मंदिर प्रबंधन ने तैयार कर ली है। 23 अगस्त की रात 12 बजे सेवायत गोस्वामी पट बंद कर अपने आराध्य का महाभिषेक करेंगे। इस दौरान महाभिषेक के दर्शन नहीं होते। 
विज्ञापन


ठाकुर जी रात 1:45 बजे गर्भगृह से बाहर जगमोहन में आएंगे। पट खुलने पर रात 1:55 बजे मंगला आरती प्रारंभ होगी। आरती के बाद बांकेबिहारी रात 2 से सुबह 5:30 बजे तक भक्तों को दर्शन देंगे। उधर, 24 अगस्त को प्रात: 7:45 से दोपहर 12 बजे तक ठाकुर जी जगमोहन में भक्तों को नंदोत्सव के दर्शन देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नंदोत्सव में लुटाई जाएगी लाला की छीछी

मंदिर में प्रात: ठाकुर बांकेबिहारी के पट खुलते ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...जयकारा लगेगा। गोस्वामी अपने लाड़ले के जन्म की खुशी में खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपये, मिठाई, फल, मेवा लुटाएंगे। दधिकांधा में गोस्वामीजन केसर दही भक्तों पर लुटाएंगे।
 
सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि नंदोत्सव पर भगवान जगमोहन में भक्तों को दर्शन देंगे। केसर दही जो भक्तों के बीच लुटाया जाता है। उसे भक्तजन लाल की छीछी का रूप में मानते हैं और उसे पाने का हर संभव प्रयास करते हैं। 

मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि 23 अगस्त की रात को मंदिर में होने वाली मंगला आरती से पूर्व मंदिर के द्वार के बाहर चबूतरे पर कृष्ण जन्म की कथा सेवायत गोस्वामी द्वारा भक्तों को श्रवण कराई जाती है। मंगला आरती का बेसब्री से इंतजार करने वाले भक्तजन कथा को सुनने के बाद ही आरती करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed