फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Temple Incident Inquiry Committee records statement for Mathura DM-SSP

बांकेबिहारी मंदिर हादसा: जांच कमेटी ने डीएम-एसएसपी के लिए बयान, वीडियो बनाने के आरोपों पर भी पूछताछ

Thu, 08 Sep 2022 09:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 09:58 AM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर हादसे के मामले में जांच कर रहे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह और अलीगढ़ कमिश्नर गौरव दयाल ने डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी अभिषेक यादव के बयान लिए हैं। 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Incident Inquiry Committee records statement for Mathura DM-SSP
बांकेबिहारी मंदिर में हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हुए हादसे की जांच के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित की गई जांच कमेटी ने डीएम और एसएसपी से हादसे के संबंध में पूछताछ कर बयान लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान जांच टीम ने डीएम और एसएसपी पर हादसे के वक्त वीडियो बनाए जाने के लग रहे आरोपों के बारे में जानकारी की। 

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि जांच कमेटी ने दोनों अधिकारियों के मोबाइल भी देखे हैं। बताया जा रहा है कि जांच कमेटी एक-दो रोज में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप देगी। इसके बाद ही जनपद के अधिकारियों के भविष्य का फैसला भी हो जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर हादसे के मामले में जांच कर रहे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह और अलीगढ़ कमिश्नर गौरव दयाल ने डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी अभिषेक यादव के बयान लिए हैं। 

विज्ञापन

व्यवस्थाओं को लेकर भी की जानकारी 

जांच कमेटी ने डीएम-एसएसपी से इसका रिकॉर्ड भी तलब किया कि बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व में क्या-क्या आदेश दिए गए। साथ ही पुरानी घटनाओं की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रकरण को लेकर तथ्य रखे। इसमें कई महत्वपूर्ण बातों का बिंदुवार उल्लेख किया गया। जांच समिति ने जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा मंदिर की व्यवस्थाओं, आवागमन, प्रवेश-निकासी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात आदि को बेहतर करने के लिए क्या क्या आदेश जारी किए गए, इसका रिकॉर्ड लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की घटनाओं के बारे में भी पूछा

जांच कमेटी ने यह भी जाना कि आखिर बांकेबिहारी मंदिर में पूर्व में क्या-क्या घटनाएं घटित हुई थीं। कितने हादसे थे और कितनी आपराधिक घटनाएं, इनकी विस्तृत जानकारी ली गई। जांच कमेटी ने इस बिंदु पर भी जानकारी की कि घटनाओं के बाद किस प्रकार की कार्रवाई हुई। डीएम-एसएसपी से भी पूछा गया कि व्यवस्थाओं में जनभावनाओं और जनसुविधाओं का कितना ध्यान रखा गया। पूर्व डीजीपी और जांच समिति के अध्यक्ष सुलखान सिंह जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट तैयार करने के बाद शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed