फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victim girl who accused the inspector of rape and her family is in panic

Etah: दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित किशोरी और उसका परिवार दहशत में, बोले- जान का है खतरा

Sun, 23 Oct 2022 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 12:43 PM IST
सार

दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित किशोरी और उसका परिवार कार्रवाई न होने से आहत हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें जान का डर सता रहा है, इसलिए अज्ञात स्थान पर पनाह ली है। 
 

विज्ञापन
victim girl who accused the inspector of rape and her family is in panic
girl demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी का परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो गया। जान का खतरा बताते हुए अज्ञात स्थान पर पनाह ली है। दरोगा पर कार्रवाई न होने से आहत है और लगातार धमकियां मिलने से परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि दरोगा की शिकायत किए जाने के बाद आरोपी पर तो कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन हम लोगों को धमकियां मिलने लगीं। पुत्री को ले जाने वाले आरोपियों के साथी उनके घर के चक्कर काट रहे हैं, जिनसे जान का खतरा बना हुआ है। कहीं जाने पर उनका पीछा किया जाता है। रेकी की जाती है कि वह लोग क्या कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

जांच प्रभावित करने का भी आरोप 

गोदाम चौकी प्रभारी के पद पर तैनात आरोपी दरोगा पर जांच प्रभावित करने का भी आरोप है। पिता का आरोप है कि पुत्री को बयान के लिए सीओ कार्यालय बुलाया जा रहा है, जबकि इसी कार्यालय परिसर में स्थित गोदाम चौकी पर दुष्कर्मी दरोगा तैनात है। ऐसे में वहां जाने में डर लगता है। पुत्री वहां नहीं जाना चाहती है। जिला स्तर पर न्याय मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। हम लोग वहां रहेंगे तो कुछ भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Diwali 2022: बच्चे चलाएं पटाखे तो इन बातों का रखें ख़ास ख्याल, फायर सर्विस के नंबर भी कर लें नोट

बयान के लिए बुलाई जाएगी किशोरी 

मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता से बात की जा चुकी है। बयान के लिए उसकी पुत्री को बुलाया, लेकिन वह लेकर नहीं आए हैं, जिसके चलते जांच पूरी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें - Agra: ऑस्ट्रेलिया में हमले के बाद बेटे का एक और ऑपरेशन, चिंतित हैं परिवार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed