फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank scam in kasganj

उपभोक्ताओं की मुलाकात पर्ची निरस्त करा रहा जालसाज, मिलने से किया इंकार

Sun, 06 Oct 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bank scam in kasganj
कासगंज। जिला जेल में निरुद्ध बैंक घोटाले का आरोपी अर्जुन उपभोक्ताओं से मिलने से इंकार कर रहा है। मुख्य द्वार से बैरक में पहुंचने वाली मुलाकात पर्ची वह निरस्त करा देता है। कई उपभोक्ता जालसाज से मिलकर भुगतान का रास्ता निकालने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन

गोरहा के ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई 43 लाख जालसाजी का आरोपी अर्जुन जेल में बंद है। आरोपी के जेल में पहुंचने की जानकारी होने पर ठगी का शिकार हुए ग्राहक सेवा केंद्र के उपभोक्ता शनिवार को उससे मुलाकात के लिए जिला जेल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां कई उपभोक्ताओं ने अपनी मुलाकात पर्ची बनवाकर मिलाई संदेश जालसाज अर्जुन तक भेजा, लेकिन जब सभी मुलाकाती कैदियों से मुलाकात के लिए जेल में अंदर जाने लगे तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया। साथ ही बताया गया गया कि अर्जुन ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया। मुलाकात करने पहुंचे उपभोक्ता देवेंद्र ने बताया कि उनके 42000 रुपये जालसाज ने हड़प लिए हैं। मुलाकात करने गए तो मुलाकात नहीं हो सकी और भी कई उपभोक्ता हमारे साथ गए, लेकिन अर्जुन मुलाकात नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई और ओरियल कंपनी के बीच उलझा भुगतान
कासगंज। एलडीएम के नेतृत्व में बनाई गई प्रशासनिक जांच टीम ने जांच पूरी कर एसबीआई और ओरियल कंपनी को दोषी बताया। एसबीआई ने ओरियल कंपनी को पत्र भेजकर भुगतान करने को कहा। कंपनी और एसबीआई के बीच भुगतान अभी भी उलझा हुआ है कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

कितने सेवा केंद्र थे अधीन
- 10 ग्राहक सेवा केंद्र एसबीआई के अधीन जिले में थे संचालित।
- 4 ग्राहक सेवा केंद्रों पर शिकायत मिलने के बाद अब तक हुई कार्रवाई।
- 6 ग्राहक सेवा केंद्र किए जा रहे संचालित।
- मुलाकात कराने का अधिकार जेल प्रशासन को है, लेकिन कैदी पर निर्भर है कि वह किससे मिलना चाहते हैं किससे नहीं। यदि कैदी पर्ची मिलने पर मुलाकाती से मिलने की मना करता है तो फिर जेल प्रशासन मुलाकात नहीं करा सकता।
- आरके सिंह, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed