फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank

सहायता राशि जानने को उमड़ रही भीड़

Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
bank
06एमएनपी-06- कृष्णा टाकीज रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में काउंटर पर लगी भीड़ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शासन की योजनाओं से वंचितों के खातों में भेजी गई धनराशि जानने के लिए बैंकों में भीड़ उमड़ रही है। बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की पहल के बाद सरकार ने उन लोगों के खातों में सहायता राशि के रूप में पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक की धनराशि भेजी है जिनको शासन की किसी योजना का लाभ नहीं मिला है। ऐसे लोगों की पहचान करने के बाद महिला जनधन खाते में पांच सौ रुपये और वंचित पुरुषों के खाते में एक हजार रुपये भेजे गए हैं। खाते में रुपयेे आने के बाद रुपये निकालने और जानकारी करने के लिए अलग से काउंटर बना दिए गए हैं। बैंकों के बाहर उमड़ने वाली भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार को बड़ा चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में उमड़ी भीड़ ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाईं। एसडीएम सदर रजनीकांत ने बताया कोरोना वायरस के चलते सामाजिक दूरी का पालन सभी को कराना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर जो पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed