{"_id":"5d9a27828ebc3e01376a9e73","slug":"bank-lone-in-kasganj-kasganj-news-agr4093777197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लोन मेले में 661 लाभार्थियों को बांटा 16 करोड़ का ऋण- ऋण एवं बैंकों की योजनाओं दी गईं जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लोन मेले में 661 लाभार्थियों को बांटा 16 करोड़ का ऋण- ऋण एवं बैंकों की योजनाओं दी गईं जानकारियां
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में आयोजित बैंक लोन मेले में लाभार्थी को चेक देते कैनरा बैंक महाप्रबंधक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों के संत तुलसीदास इंटर में कॉलेज में कैनरा बैंक ने अन्य बैंकों की शाखाओं के समन्वयन से वृहद बैंक ऋण मेले का रविवार को समापन हो गया। मेले में 661 लाभार्थियों को 16 करोड़ रुपये का ऋण कई योजनाओं के तहत वितरित किया।
आर्यावर्त बैंक वरिष्ठ प्रबंधक संजीव गोयल ने बताया कि उनकी शाखाओं का ऋण अनुपात 102 फीसदी है। लोगों द्वारा जमा किए पैसों से अधिक का ऋण वितरित किया है। उन्होंने केसीसी व ग्रामीण आवास योजना की जानकारी दी।
एसबीआई के सहायक शाखा प्रबंधक अनिल राणा ने कहा कि किसानों के लिए सबसे सस्ता ऋण है। कैनरा बैंक के अग्रणी बैंक प्रबंधक महेश प्रकाश ने मुद्रा, सामाजिक सुरक्षा योजना, केसीसी के अंतर्गत बीमा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
कहा कि ऋण के लिए बिचौलियों के बहकावे में न आएं और बैंक में सीधे संपर्क करें। देवरी प्रहलादपुर शाखा प्रबंधक ने खुदरा ऋण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया।
महाप्रबंधक उमेश कुमार शर्मा ने 661 लाभार्थियों को 16.6 करोड़ रुपये के स्वीकृत पत्र बांटे। संचालन आरसेटी समन्वयक सुशील श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान वरुन कुमार सहित अन्य शाखाओं के प्रबंधक व लाभार्थी मौजूद रहे।