{"_id":"5ed656e96cc7791d502693da","slug":"bangles-are-locked-in-unlock-1-0","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुहाग नगरी में 'चूड़ियों' पर लगा है सरकार का लॉक, गोदाम शुरू कराने की मांगी इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाग नगरी में 'चूड़ियों' पर लगा है सरकार का लॉक, गोदाम शुरू कराने की मांगी इजाजत
Tue, 02 Jun 2020 07:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:11 PM IST
सार
अनलॉक वन में नहीं मिली सुहाग नगरी को चूड़ी गोदाम शुरू कराने की छूट
विज्ञापन
चूड़ी की ठेल ले जाते श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद शहर के चूड़ी गोदाम अभी बंद हैं। अनलॉक वन लागू होने के बाद मानकों के तहत चूड़ी गोदाम संचालकों ने गोदाम संचालन की अनुमति मांगी है। चूड़ी गोदाम संचालक मंगलवार को डीएम चंद्र विजय सिंह ने मिले और गोदाम खोलने के लिए अनुमति मांगी।
गोदाम संचालकों ने जिलाधिकारी से कहा कि प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार चूड़ी गोदाम संचालकों और ट्रांसपोर्टरों को कारोबार चालू करने की अनुमति प्रदान की जाए। शहर में दस हजार से अधिक चूड़ी गोदाम संचालक हैं। गोदाम में मात्र चार से पांच लोग ही काम करने वाले होते हैं। यहां मानकों को पूरा किया जा सकता हैं।
माल को ले जाने वाले ट्रांसपोर्टर भी प्रशासन के आदेश और मानकों का पालन करेंगे। अनलॉक वन के दौरान पूरे शहर में सभी ट्रेड के बाजारों के लिए साप्ताहिक बंदी का एक ही दिन मंगलवार निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
डीएम के साथ बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज सिंह, हरियाणा पंजाब राजस्थान बैगल एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सरफराज, यूपी बिहार बंगाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, तमिलनाडू कर्नाटक उड़ीशा ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और चूड़ी व्यापारी अनिल आदि मौजूद थे। डीएम ने चूड़ी गोदाम संचालकों को जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया।