फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सजाया गया नोटों का अद्भुत बंगला, पहली बार हुआ ऐसा

Fri, 17 Apr 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
bangla decorated by currency notes in the Thakur Bankebihari temple vrindavan
नोटों से सजा बांकेबिहारी का बंगला - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को नोटों का बंगला सजाया गया। मंदिर में ऐसा पहली बार हुआ है। ठाकुरजी को रिझाने के लिए सेवायत गोस्वामियों ने यह बंगला सजाया, लेकिन श्रद्धालु अपने आराध्य के विशेष दर्शन नहीं कर पाए। क्योंकि लॉकडाउन के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है।
bangla decorated by currency notes in the Thakur Bankebihari temple vrindavan
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है। इसके कारण विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है। हालांकि ठाकुरजी की सेवा-पूजा तो उसी तरह की जा रही है, जैसे पहले से होती आ रही है। 
bangla decorated by currency notes in the Thakur Bankebihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष फूल बंगले सजाकर उन्हें रिझाया जाता है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को ठाकुर बांकेबिहारी जी के लिए नोटों का बंगला सजाया गया। इसमें 500, 200, 100, 50 और 20 के नोट लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bangla decorated by currency notes in the Thakur Bankebihari temple vrindavan
नोटों से सजा बांकेबिहारी का बंगला - फोटो : अमर उजाला
नोटों से बने इस अनोखे बंगले में ठाकुर बांकेबिहारी जी विराजे। लॉकडाउन के कारण भक्तजन ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर पाए, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
bangla decorated by currency notes in the Thakur Bankebihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में सजाया गया फूल बंगला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
नोटों का यह बंगला गोस्वामी ज्ञानेंद्र किशोर और ब्रजेंद्र किशोर गोस्वामी ने सजाया। मंदिर के प्रशासन प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि करीब 20 हजार रुपये के नोटों का बंगला पहली बार सजाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed