फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में राशन वितरणः बोरी-थैला गोले में रखे, खुद झुंड में बैठे लोग, देखें तस्वीरें

Wed, 15 Apr 2020 05:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Apr 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Croud Break Social Distancing At Ration Shops In Lockdown
राशन की दुकान के नजदीक बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ककरैठा में बुधवार को राशन विक्रेता वेद प्रकाश शर्मा की दुकान पर राशन लेने के लिए भीड़ पहुंची थी। राशन विक्रेता ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए दुकान की दोनों तरफ सड़क पर निर्धारित दूरी पर गोले बना रखे थे। सुबह करीब 10:30 बजे इन गोलों में कम लोग खड़े नजर आए। अधिकतर गोलों में थैला और बोरी रखकर लोग झुंड में बैठकर आपस में बातें कर रहे थे।

 
Croud Break Social Distancing At Ration Shops In Lockdown
राशन की दुकान के नजदीक बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
राशन वितरण के दौरान लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। कई बार लोग दुकानदार के पास भी एकत्रित हो रहे थे, दुकानदार बार-बार लोगों को दूरी बनाए रखने के लिए टोक रहा था। काउंटर के पास सैनिटाइजर भी रखा हुआ था, सभी कार्ड धारकों के हाथ साफ कराए जा रहे थे।
Croud Break Social Distancing At Ration Shops In Lockdown
राशन की दुकान पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सती नगर में लोगों ने गोल घेरों में अपने कट्टे रखे और किनारे झुंड में बैठ गए। बुधवार को सती नगर में राशन वितरण में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Croud Break Social Distancing At Ration Shops In Lockdown
राशन की दुकान पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नरायच में सामाजिक दूरी का नियम नहीं दिखाई दिया। वहीं राशन वितरण के दौरान पर्यवेक्षक भी नजर नहीं आए।
 
विज्ञापन
Croud Break Social Distancing At Ration Shops In Lockdown
सामाजिक दूरी के लिए रख दिए बैग, महिलाएं बैठ गई झुंड में - फोटो : अमर उजाला
कई अन्य स्थानों पर भी राशन के लिए भीड़ में खड़े दिखाई दिए। न हाथ साफ किए और न सामाजिक दूरी का पालन किया। जबकि आगरा में 149 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed