फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bandi-Udi express trains will run on the line

भांडई-उदी लाइन पर चलेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

Tue, 01 Mar 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 01 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bandi-Udi express trains will run on the line
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने बताया कि बीहड़ की भांडई-उदी रेल लाइन पर तीन एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएंगी। इस ट्रैक को टूंडला के समानांतर विकसित करने की योजना है। भिंड-इटावा लाइन पर ट्रेन का संचालन शुरू करने के बाद दोनों रेलखंडों में गति सीमा को 90 किलोमीटर प्रतिघंटा तक करने के लिए पांच माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद वह सोमवार को डीआरएम आफिस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एवन श्रेणी के स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, डीएफएमडी लगाने का काम चल रहा है। बैगेज स्कैनर भी जल्द लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रेनों में आरपीएफ स्क्वैड बढ़ाए जाएंगे। कोचों में महिला सुरक्षाकर्मी भी बढ़ाई गई हैं। किसी तरह की घटना पर हेल्पलाइन नंबर 182 पर समस्या का तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने डीआरएम कार्यालय पर रिमोट कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


‘गतिमान की राह में अभी तकनीकी बाधाएं’
गतिमान एक्सप्रेस के संबंध में उन्होंने बताया कि गतिमान एक्सप्रेस की राह में बहुत सी तकनीकी बाधाएं हैं। 160 किलोमीटर प्रति घंटा की गति बहुत होती है। इसका संचालन कब शुरू होगा, इसका वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि ये रेलवे बोर्ड तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट आंदोलन में नदबई स्टेशन पर काफी नुकसान
आगरा। महाप्रबंधक ने सोमवार को आगरा कैंट-बिचपुरी और बांदीकुई रेलखंड का निरीक्षण किया। उनके साथ आए मुख्य संरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा मानकों को परखा। खेड़ली-नईबई खंड का स्पीड ट्रायल किया गया। उन्होंने मेजर ब्रिज 65 और माइनर ब्रिज 67 को भी देखा। रेल पथ, प्वाइंट्स, सिग्नल प्रणाली, कर्व, रेल समपार फाटकों के साथ ही नदबई रेलवे स्टेशन, रेलवे कालोनी, रिले रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जाट आंदोलन के दौरान नदबई स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने बड़ा नुकसान किया है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने आंदोलन में रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ के लिए खेद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed