फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BAMS students exam in September

बीएएमएस की परीक्षा सितंबर में कराई जाएगी

Mon, 12 Jul 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
BAMS students exam in September
आगरा। बीएएमएस के छात्रों की लंबित परीक्षाएं सितंबर, 2021 में कराई जाएंगी। सत्र 2016-17 बैच के छात्रों की ओर से आठ जुलाई को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में किए गए विरोध प्रदर्शन का प्रभारी कुलपति डॉ. आलोक कुमार राय ने संज्ञान लिया है। रविवार को उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और बीएएमएस कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी कुलपति ने कहा कि सभी सत्रों की लंबित परीक्षाओं को सितंबर में कराया जाएगा। समय से परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा, जिससे छात्रों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार होने का मौका मिल जाएगा। छात्रों का आरोप है कि उनका जो पाठ्यक्रम साढ़े पांच वर्ष में पूरा हो जाना चाहिए, वह आठ वर्ष में पूरा होने वाला है। तीन वर्ष से वह एक ही कक्षा में पड़े हुए हैं। पूरक परीक्षाएं भी वार्षिक परीक्षा के साथ कराई जाती हैं। प्रभारी कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की सर्वाधिक महत्वपूर्ण इकाई उनके छात्र होते हैं, इसलिए छात्रों की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed