{"_id":"5ee5c0d284b2c46bd3051955","slug":"bams-doctor-commits-suicide-by-gun-shot-firozabad-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः निजी चिकित्सक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः निजी चिकित्सक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
Sun, 14 Jun 2020 05:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
डॉ. मुनेंद्र शर्मा का क्लीनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में थाना दक्षिण के सुहागनगर सेक्टर दो निवासी बीएएमएस चिकित्सक ने रविवार तड़के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज को सुनकर छोटा भाई जागा तो पूजा वाले कक्ष में डाक्टर को लहूलुहान अवस्था में देखकर होश उड़ गए।
परिजन तत्काल उपचार को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भाई का कहना है कि वह पिछले काफी दिनों से अवसाद से ग्रसित थे।
सुहागनगर सेक्टर दो निवासी डा. मुनींद्र शर्मा (50) पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा घर के बाहर क्लीनिक संचालित करते थे। रविवार सुबह करीब छह बजे डा.शर्मा ने अपने घर के प्रथम तल पर स्थित पूजा वाले कक्ष में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली उनकी कनपटी में लगी हुई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर ऊपरी मंजिल में रहने वाले छोटे भाई डा. पीयूष शर्मा दौड़ते हुए बाहर की ओर आए। उन्होंने देखा कि भाई मुनींद्र शर्मा पूजा वाले कक्ष में लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। भाई को लहूलुहान देखकर परिजनों को जगाया तो उनकी पत्नी, भाई की पत्नी एवं बेटा पहुंच गए। तत्काल ही डा.मुनींद्र शर्मा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।
जिला अस्पताल में डाक्टर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष दक्षिण प्रमोद मलिक, प्रभारी क्राइम ब्रजेश कुमार सिंह के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक डाक्टर की पत्नी के साथ बच्चों से पूछताछ की। घटना के संबंध में मृतक डाक्टर के भाई डा.पीयूष शर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
उन्होंने कहा कि डाक्टर पिछले काफी दिनों से अवसाद से ग्रसित थे। इसके कारण लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया।

छोटा भाई डाक्टर, बेटा एमबीबीएस की कर रहा पढ़ाई
गोली मारकर आत्महत्या करने वाले डाक्टर मुनींद्र शर्मा का बेटा सक्षम शर्मा डा. राममनोहर लोहिया मेडिकल कालेज लखनऊ से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। जबकि छोटे भाई डा.पीयूष शर्मा दंत रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं पत्नी लता शर्मा कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल दबरई पर शिक्षिका है।
घटना के समय सो रहा था परिवार
मृतक डा.मुनींद्र शर्मा की पत्नी लता शर्मा ने बताया कि जिस समय गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो हम लोग नीचे सो रहे थे। ऊपर देवर (डा.पीयूष शर्मा) ने जाकर देखा तो डा.मुनींद्र शर्मा लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शांत-शांत से रहते थे। कई बार कारण भी पूछा लेकिन कुछ नहीं बताया। रविवार को उन्हें अपनी बहन के यहां आयोजित होने वाले शादी समारोह में भी जाना था।
जताया शोक
नीमा के आजीवन सदस्य डा. मुनींद्र कुमार शर्मा के निधन पर नीमा से जुडे चिकित्सकों ने शोक व्यक्त किया है। डा. शिवकांत सिंह, डा. दिनेश चंद्र गुप्ता, डा. धीरज जैन, डा. एसपी गुप्ता, डा. धुरेंद्रकांत सिंह, डा. अशोक सिंह, डा. आसिफ इकबाल, डा. जावेद खान ने शोक व्यक्त किया है।