{"_id":"607876608ebc3ed3075e842c","slug":"ballot-sent-to-the-blocks-from-the-double-lock-of-tehsil-mainpuri-news-agr48874146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के डबल लॉक से ब्लॉकों पर भेजे गए मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के डबल लॉक से ब्लॉकों पर भेजे गए मतपत्र
विज्ञापन
सदर तहसील स्थित डबल लॉक से ब्लॉकों पर मतपत्र ले जाते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से ब्लॉकों को मतपत्र भेजने का काम शुरू हो गया है। सदर तहसील स्थित डबल लॉक से सीडीओ के निर्देशन में मतपत्रों का वितरण किया गया। सभी आरओ और एआरओ को गिनती के बाद उपलब्ध मतपत्रों के सापेक्ष मतपत्र उपलब्ध कराए गए।
सदर तहसील स्थित डबल लॉक में 49.92 लाख मतपत्र रखवाए गए थे। इन मतपत्रों का बृहस्पतिवार से वितरण शुरू हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में मतपत्रों का वितरण कराया गया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के आरओ और एआरओ को गिनती के बाद मतपत्र सौंपे गए। डबल लॉक में प्रभारी अधिकारी मतपत्र अनूप कुमार और अपर सांख्यिकीय अधिकारी मुनीष कुमार ने मिलान के बाद मतपत्र के बक्से आरओ को सौंपे।
यहां से ट्रकों में लादकर ये मतपत्र ब्लॉकों को भेजे गए हैं। फिलाहल ब्लॉकों को मांग के सापेक्ष पूरे मतपत्र उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं। दिल्ली से 14 लाख मतपत्र आने के बाद बचे हुए मतपत्रों का वितरण कराया जाएगा। मतपत्र वितरण के दौरान उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, डीपीआरओ स्वामीदीन, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप ङ्क्षसह, उप कृषि निदेशक डीवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज से मतपत्र फाड़ने का काम होगा शुरू
ब्लॉकों में मतपत्र पहुंचने के बाद आज से मतपत्रों को जरूरत के अनुसार फाड़ने का काम शुरू हो जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार ही मतपत्रों में चुनाव चिह्न रखे जाएंगे। बाकी की चिह्नों को फाड़ कर अलग कर दिया जाएगा। बूथवार यही मतपत्र पीठासीन अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
मतपत्रों की उपलब्धता के आधार पर सभी नौ ब्लॉकों को मतपत्रों का वितरण किया गया है। जल्द ही दिल्ली से बाकी मतपत्र आने पर बचे हुए मतपत्र भी ब्लॉकों को भेजे दिए जाएंगे।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।