फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Balloon with Pakistan International Airlines written on it found in Air Force Station premises

Agra News: एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा गुब्बारा

Mon, 16 Feb 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Balloon with Pakistan International Airlines written on it found in Air Force Station premises
खेरिया एयरफोर्स स्टेशन के अंदर मिला गुब्बारा। स्रोत : पुलिस
आगरा। खेरिया एयरफोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में 12 फरवरी की सुबह 9:45 बजे पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा विमान के आकार का गुब्बारा मिला। इसकी जानकारी पर एयरफोर्स के साथ ही आईबी, एटीएस और एलआईयू ने जांच की। 60.34 सेंटीमीटर का गुब्बारा हरे और सफेद रंग का है। इसमें गैस या हवा भी नहीं थी। उर्दू में पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा है। जांच के बाद गुब्बारे को थाना शाहगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में सहायक सुरक्षा अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुब्बारा कहां से आया, किसने फेंका और इसके पीछे क्या मकसद है, ये पता करने के लिए पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी पड़ताल में जुटी हैं।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन के सहायक सुरक्षा अधिकारी शालींदर सिंह ने शुक्रवार को थाना शाहगंज में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि यह गुब्बारा एयरफोर्स स्टेशन की जीसीए बिल्डिंग के पास पड़ा मिला। इस पर अंग्रेजी में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा है। गुब्बारे का रंग आधा सफेद और आधा हरा है। इस पर एसजीए के साथ ही उर्दू में पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा है। उन्होंने बंद लिफाफे में बरामद गुब्बारा भी पुलिस को साैंपा।
विज्ञापन

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुब्बारे का आकार विमान जैसा है। इसमें पतंग उड़ाने वाला एक फीट से अधिक लंबा धागा भी बंधा हुआ था। मामले की जानकारी पर एयरफोर्स की टीम ने दो दिन तक पड़ताल की। आईबी, एलआईयू और एटीएस के अधिकारियों ने भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
पड़ताल में जुटीं तीन टीमें
सहायक सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर सार्वजनिक उपद्रव उत्पन्न करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आशंका है कि गुब्बारा में गैस भरने के बाद एयरफोर्स एरिया के पास छोड़ दिया गया। स्टेशन के आसपास के बाहरी इलाके से ही किसी ने इसे छोड़ा है। पड़ताल के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। एक टीम बाहरी क्षेत्र में लोगों से बात कर रही है। दूसरी टीम गुब्बारे बेचने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं एक टीम को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से पड़ताल के लिए लगाया गया है। थाना पुलिस भी अलग से लगी है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed