{"_id":"5d314e038ebc3e6cef2b1927","slug":"bajrang-dal-vhp-seek-ban-on-sale-of-meat-during-savan-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Fri, 19 Jul 2019 10:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सावन माह में शिवालयों पर सफाई व प्रकाश व्यवस्था न होने पर रोष व्यक्त किया। नगर निगम परिसर में धरने के दौरान मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग करते हुए अपर नगर आयुक्त केबी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को विहिप कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए शिवालयों पर समुचित सफाई व प्रकाश व्यवस्था करने, सावन माह के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या से आरंभ होने वाली प्राचीन शिव परिक्रमा मार्ग की मरम्मत कर सफाई व प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था करने की मांग की।
इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग पर मीट, शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद कराने, महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में बजरंग दल के संयोजक राकेश त्यागी, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, रीना शर्मा, दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, आगरा सेवा संस्था ने भी शिवालयों के आसपास साफ-सफाई करने और परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। संस्था के लोगों ने अपर नगर आयुक्त केबी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।