फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bag containing Rs 10 lakh cash found in Taj Mahal returned

Agra: ताजमहल के अंदर छूट गया 10 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग, सीआईएसफ कर्मियों ने लौटाया

Tue, 19 Dec 2023 10:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 10:37 PM IST
सार

ताजमहल के पास सीआईएसएफ कर्मियों को 10 लाख की नकदी से भरा बैग मिला। ईमानदारी दिखाते हुए ताज की सुरक्षा में तैनात इन जवानों ने इस बैग को उसके मालिक तक पहुंचाया। बैग देखकर युवक का चेहरा खिल गया। वो बार-बार सीआईएसएफ कर्मियों को धन्यवाद करता नजर आया।
 

विज्ञापन
Bag containing Rs 10 lakh cash found in Taj Mahal returned
टूर ऑपरेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विश्वदाय स्मारक ताजमहल में मंगलवार को एक पश्चिम बंगाल टूर ऑपरेटर का नोटों से भरा बैग ताजमहल के अंदर छूट गया। पुरातत्व विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों को ताजमहल बंदी के दौरान बैग मिला। जिसमें भारतीय और विदेशी मुद्रा के नोट भरे पड़े थे। तत्काल ही कर्मचारियों ने इसकी सूचना संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई को दी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग देख पर्यटक को खोजा गया और सत्यापन के बाद नोटों से भरा बैग उसे सौंप दिया गया।
विज्ञापन


दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल का दीदार करने हर रोज हजारों सैलानी आगरा आते हैं। मंगलवार को पश्चिम बंगाल से घूमने आए पर्यटक दल के टूर ऑपरेटर अपना रुपयों से भरा बैग ताजमहल परिसर में भूल गए। शाम करीब 5.15 बजे ताजमहल से बाहर आने के बाद अचानक पर्यटक को बैग की याद आई। तत्काल ही वो वापस लौटा, हालांकि उसे इस बात की कतई उम्मीद नहीं थी कि उसका बैग उसे वापस मिलेगा।
विज्ञापन


उन्हें लगा कि इतनी भीड़ में कोई न कोई बैग उठाकर चला गया होगा। इधर जब एएसआई और बीआईएसएफ कर्मियों की नजर बैग लावारिस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत बैग खोलकर देखा, तो उसमें भारतीय और विदेशी करेंसी के नोट भरे थे। जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये थी। इसके अलावा बैग में कुछ प्रपत्र भी थे। संरक्षण सहायक ताजमहल प्रिंस वाजपेई ने बताया कि सीसीटी कैमरा फुटेज से पर्यटक की पहचान की गई। खोजबीन में ताज पश्चिमी गेट पर मिल गया। डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन और जांच के बाद बैग टूअर ऑपरेटर को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed