फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bad things happened in the police station, held wife's hand

Agra News: थाने में बनी बिगड़ी बात, थामा पत्नी का हाथ

Mon, 26 Feb 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bad things happened in the police station, held wife's hand
थाने में बनी बिगड़ी बात, थामा पत्नी का हाथ
विज्ञापन

सलेमपुर पढीना निवासी महिला ने थाने में की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दंपती के बीच हुआ विवाद कोर्ट तक पहुंचा। वहां पर साथ रखने का फैसला भी सुना दिया गया लेकिन दूरियां कम नहीं हुईं। मामला थाना एलाऊ पहुंचा तो थाना प्रभारी ने बातचीत कर दंपती के बीच के मतभेद दूर कराए। थाने में बिगड़ी बात बनने के बाद पति पत्नी एक दूसरे का हाथ थामकर खुशी खुशी घर चले गए।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर पढीना निवासी प्रीती ने 23 फरवरी को थाने में शिकायत दी थी। ससुरालीजन पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर सोमवार को दोनों पक्ष को महिला प्रभारी निरीक्षक सविता सेंगर ने थाने बुलाया। दोनों पक्ष की बात को सुना और फिर दंपती को अपने सामने बैठाकर समस्या की जानकारी ली। महिला अपने पति संदीप व अन्य ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा चुकी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, प्रीती के पिता रणवीर सिंह ने बताया कि वह काफी परेशान हैं। ससुरालीजन बेटी को रखने के लिए तैयार नहीं हैं। उसे घर से निकाल देते हैं। हमारा कोर्ट से भी फैसला हो चुका है। ससुरालीन कोर्ट का फैसला भी नहीं मान रहे हैं। थाना प्रभारी ने दंपती के बीच बात कराई। इसके कुछ देर बाद ही आपसी मतभेद दूर हो गए। थाने में बिगड़ी बात बन गई। इसके बाद दंपती खुशी खुशी घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed