फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bad news for husband and wife taking benefit of PM Kisan Samman Nidhi together

UP:  पीएम किसान सम्मान निधि का एक साथ लाभ ले रह पति-पत्नी के लिए बुरी खबर, इतने चिह्नित...होगी कार्रवाई

Fri, 20 Jun 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:37 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary:  पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ एक साथ ले रहे पति और पत्नियों के लिए बुरी खबर है। ऐसे छह हजार दंपती चिन्हित किए गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जी रही है। 
 

विज्ञापन
Bad news for husband and wife taking benefit of PM Kisan Samman Nidhi together
किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी प्राप्त करते किसान।

विस्तार

किसान सम्मान निधि ले रहे 6000 से अधिक पति-पत्नी को विभाग ने चिह्नित किया है। इनकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि मार्च में 3,17,250 किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का लाभ मिला था। घोटाले के शक में जांच की गई तो पता चला कि 6000 लोग गलत तरीके से किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। ये एक ही परिवार के पति-पत्नी हैं। जुलाई में 20वीं किसान सम्मान निधि का लाभ 3 लाख 11 हजार किसानों को ही मिल पाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: पति के पेट में घोंपा चाकू...आंतें निकल आईं बाहर, गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड
विज्ञापन



 

फार्मर रजिस्ट्री न होने पर भी होंगे वंचित
किसानों को समृद्ध बनाने के सरकार किसानों के लिए किसान सम्मान निधि दे रही है। सभी किसानों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री के जरिए सरकार किसानों के पंजीकरण करवा रही है। इसमें पंजीकरण न होने पर भी निधि से वंचित हो सकते हैं। किसानों का आरोप है कि आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर का गलत होना और अंगुलियों के निशान (बायोमैट्रिक्स) का मेल न खाना पंजीकरण की प्रक्रिया में बाधा बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट


 

मूंग और मक्का के खरीद केंद्र खोलने के लिए जिलाधिकारी ने शासन को भेजा पत्र
 जनपद में मूंग और मक्का के खरीद केंद्र खोलने के लिए किसान नेता मोहन सिंह और कप्तान सिंह चाहर की शिकायत का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने केंद्र खुलवाने के लिए शासन को पत्र लिखा है। जिलाधिकारी ने आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रबंध निदेशक कोऑपरेटिव उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद जिले में मूंग और मक्का के खरीद केंद्र शुरू हो जायेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed